फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news road parking dm enrage

Kasganj News: सड़क बनी स्टैंड, डीएम ने देखी हकीकत तो चढ़ा पारा

Sun, 20 Sep 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
kasganj news road parking dm enrage
फोटो 07 - शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क से सवारियां भरने पर नाराजगी व्यक्त करते डीएम प्र - फोटो : 1
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अनुबंधित बसों की ओर से सड़क पर ही सवारियां भरने का मामला शनिवार को जिलाधिकारी के संज्ञान में आया। इस दौरान तीन बसें मुख्य मार्ग पर यात्रियों को बैठाती पाई गईं जिससे यातायात बाधित हो रहा था। डीएम ने मौके पर नाराजगी जताते हुए प्रभारी एआरएम को तलब किया और संबंधित बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के बाहर अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। आरोप है कि कई बस संचालक निर्धारित स्थान के बजाय मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े कर यात्रियों को बैठाते हैं जिससे यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस अव्यवस्था को लेकर प्रभारी एआरएम की ओर से पहले ही एक रिपोर्ट तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधन को भेजी जा चुकी है जिसमें ऐसे बस संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे डीएम प्रणय का काफिला रोडवेज क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उन्होंने तीन अनुबंधित बसों को मुख्य मार्ग पर यात्रियों को बैठाते देखा। यद्यपि ये बसें कासगंज डिपो से संबद्ध नहीं थीं, बल्कि एटा डिपो की बताई गईं, जिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाहन से उतरकर संबंधित लोगों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद प्रभारी एआरएम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने इस अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार प्रभारी एआरएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।

सड़क पर सवारियां, बढ़ रहा जाम का दबाव
बस स्टैंड के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर वाहन खड़े कर यात्रियों को बैठाने से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीक आवर्स में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।


वर्जन :
अनुबंधित बसों की कार्यशैली और यातायात बाधित होने संबंधी रिपोर्ट अलीगढ़ मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। संबंधित संचालकों पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed