फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news theft patiyali

Kasganj News: घेर में सोता रहा परिवार, उधर घर में चोरों ने किया हाथ साफ

Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
kasganj news theft patiyali
फोटो  12 - पटियाली के गांव घोसगंज में बंद मकान में चोरी के बाद टूटे खुली पड़ी अलमारी एवं बिखरा
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव घोसगंज में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार रात में पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहा था, जबकि बदमाश घर का ताला तोड़कर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव घोसगंज में शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर हजारों रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गणपति ने बताया कि वह शुक्रवार शाम घर में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में पशुओं की देखभाल के लिए सोने चले गए थे। रात के दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो बक्सों और अलमारी के ताले भी तोड़े जा चुके थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार चोर घर में रखे तंबाकू बिक्री के 76 हजार रुपये नकद, सोने की जंजीर, झुमकी, दो अंगूठियां, चांदी की पायल, हाथफूल, कमर का गुच्छा समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर यूपी-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

वर्जन :
मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की है। तहरीर मिल गई है, जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ पटियाली

रिपोर्ट : खिल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed