फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news chini gud

Kasganj News: चीनी-गुड़ के दामों में उतार, त्योहार पर बढ़ेगी मिठास

Sun, 20 Sep 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले चीनी और गुड़ के दाम गिरे हैं। थोक में चीनी का भाव करीब पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल और फुटकर में करीब 51 रुपये किलो रह गया है। वहीं पांच किलो गुड़ की भेली अब करीब 240 रुपये में मिल रही है। कुछ समय पहले चीनी 70 रुपये किलो और गुड़ की यही भेली 300 रुपये तक पहुंच गई थी। लोगों के मुताबिक दामों में उतार से त्योहार पर मिठास बढ़ेगी।
विज्ञापन



महंगाई के दौर में चीनी और गुड़ के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों के साथ घरेलू बजट पर भी असर पड़ा था। अब कीमतों में कमी से त्योहारों पर मिठाई और पकवान तैयार करने की लागत घटने की उम्मीद है। बाजार में दोनों उत्पादों की आवक बनी हुई है। कारोबारियों की नजर आगे के भाव पर है।
विज्ञापन


इन्हें आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट की उम्मीद है। हालांकि त्योहारी मांग बढ़ने के साथ बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। फिलहाल चीनी और गुड़ के भाव पिछले स्तर की तुलना में नरम हैं, जिससे त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आवक ठीक रहने से कीमतों में नरमी आई है। फुटकर में चीनी 51 रुपये किलो तक रह गई है। नई चीनी का सीजन भी शुरू होने वाला है। इससे कीमतों में और गिरावट की संभावना है।


विपिन चोला, व्यापारी

नवरात्र के बाद दीपोत्सव और फिर सर्दियों में मांग बढ़ेगी। जाड़े में गुड़ की खपत बढ़ने के साथ गजक का कारोबार भी शुरू होगा। भाव नरम रहे तो गजक की कीमतों को भी नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी।

अनिल, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed