{"_id":"6a56742e4880e0d7b40438fd","slug":"mother-and-daughter-missing-after-going-out-to-get-medicine-missing-person-report-filed-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150645-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दवा लेने निकली मां-बेटी लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दवा लेने निकली मां-बेटी लापता, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
फोटो16-पटियाली से लापता हुई महिला नीलम देवी अपनी बेटी पलक के साथ । स्रोत :परिजन
कासगंज। पटियाली के गांव भैंसरासी से 10 जुलाई की सुबह एक महिला अपनी 6 साल की मासूम बेटी के साथ लापता हो गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर कोतावली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
भैंसरासी निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नीलम देवी (26) 10 जुलाई की सुबह 10:30 बजे अपनी बेटी पलक (6) के साथ निकली थी। उसने कहा था कि वह दवा लेने जा रही है लेकिन इसके बाद घर नहीं लाैटी।
काफी देर तक वापस न आने पर आसपास के इलाकों में तलाश और रिश्तेदारी में फोन कर पूछताछ शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पिता ओमवीर ने बताया कि बेटी की शादी सात साल पहले गांव खुशलिया निवासी जीतू राठाैर के साथ हुई थी। पिछले करीब तीन महीने वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस के माध्यम से भी उन्हें ढूंढने के प्रयास किया जा रहा है।