{"_id":"699f609ab06c9053c10c3fb5","slug":"lets-play-holi-with-ganga-varaha-on-28th-kasganj-news-c-175-1-kas1001-143961-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आओ खेलें गंगा-वराह संग होली 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आओ खेलें गंगा-वराह संग होली 28 को
Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09 कासगंज गंगा भक्ति समिति के पदाधिकारी वृंदावन में कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर को आओ वराह
सोरोंजी। तीर्थनगरी में रंग पर्व होली को लेकर काफी उत्साह है। 8 मार्च को रंग पंचमी पर आओ खेलें गंगा-वराह संग होली कार्यक्रम में प्रसिद्ध भागवताचार्य आचार्य देवकी नंदन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मंडलायुक्त संगीता सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत भी शिरकत करेंगे।
गंगा भक्त समिति की ओर से 8 मार्च को रंग पंचमी पर आओ खेलें गंगा वराह संग होली महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मां गंगा और भगवान वराह के सुसज्जित डोले के साथ दर्जनभर नयनाभिराम झांकियाें और गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा तीर्थनगरी में निकाली जाएंगी। इस दिन हुरियारे जमकर अबीर गुलाल उड़ाते हुए धमाल मचाएंगे। समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने वृंदावन पहुंचकर आचार्य देवकी नंदन ठाकुर, अलीगढ़ जाकर मंडलायुक्त संगीता सिंह और सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान हेमंत त्रिगुणायत, सनी अग्रवाल, नितिन पचौरी साथ रहे।