{"_id":"69a717b84a202ff9b60ba97a","slug":"holi-milan-celebration-held-in-the-municipality-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144218-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगर पालिका में मनाया गया होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगर पालिका में मनाया गया होली मिलन समारोह
Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो05नगर पालिका में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में कर्मियों व सभासद के साथ मौजूद चेयरमै
कासगंज। नगर पालिका परिषद परिसर में मंगलवार को होली के उपलक्ष्य में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन मीना माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन सहित तमाम सभासदों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के संयोजक महेश कुमार वर्मा, अमर जयंत और पालिका कर्मियों ने अतिथियों को पटका और पारंपरिक पगड़ी बांधकर उनका अभिनंदन किया। सभासद पुष्पेंद्र सोनी, जयंत शिवा, गौरव यादव, आलोक कुशवाहा, दीपू पांडा, विनोद कुमार, अशोक डांगरा, राजू खान, जितेंद्र सिंह जीतू और दिलीप कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक गिरीश प्रताप सिंह, जेई धर्मेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश वर्मा और समाजसेवी हिरदेश कुमार महेश्वरी आदि का कार्यक्रम संयोजकों ने विशेष सत्कार किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का संदेश दिया और नगर के विकास का संकल्प दोहराया।