Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Body of passenger found in carriage of Lucknow Intercity Express at Kasganj railway station

ट्रेन में मिली लाश: लखनऊ इंटरसिटी में मृत मिला यात्री, बोगी की सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों ने दी सूचना

Sun, 01 Nov 2026 01:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

कासगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शिनाख्त के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Body of passenger found in carriage of Lucknow Intercity Express at Kasganj railway station
ट्रेन में मिला शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और जीआरपी पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन


यार्ड में खड़ी थी ट्रेन
ट्रेन संख्या 15311 (लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस) शनिवार रात करीब 11:30 बजे ऐशबाग से अपनी यात्रा पूरी कर कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को नियमानुसार यार्ड में खड़ा कर दिया गया था। रविवार को जब रेलवे के सफाई कर्मचारी ट्रेन की बोगियों की नियमित साफ-सफाई करने पहुंचे, तो उनकी नजर एक बोगी में पड़े शव पर पड़ी। व्यक्ति को मृत अवस्था में देख कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन अधिकारियों और जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) को दी।
विज्ञापन


शिनाख्त के प्रयास जारी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अध्यक्ष कोमल कुंतल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष है, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों, गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड और अन्य माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। जीआरपी मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed