फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Aishbagh-Kasganj Express delayed by 13 hours; passengers inconvenienced.

Kasganj News: ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस 13 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान

Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर भी साफ देखने को मिल रहा है। रविवार को ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 13 घंटे की देरी से कासगंज जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित होने वाली ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस सामान्यत रात 10:40 बजे कासगंज पहुंचती है लेकिन विलंब के चलते यह रविवार सुबह 13 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

इसी तरह, टनकपुर से अछनेरा जाने वाली ट्रेन सुबह 8:30 बजे के बजाय 58 मिनट की देरी यानी 9:28 बजे पहुंची, जबकि भरतपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेन भी 50 मिनट विलंब से सुबह 11:15 बजे जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से इस ट्रेन में सफर कर रहे सहावर निवासी यात्री रमेश चंद्र ने बताया कि ट्रेन के अत्यधिक लेट होने से उन्हें काफी परेशानी हुई। ट्रेनों के विलंबित होने के कारण जंक्शन के प्लेटफाॅर्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों और बच्चों को सामान के साथ घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed