फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Water released from Tehri Dam; Ganga's water level begins to rise sharply.

Kasganj News: टिहरी डैम से छोड़ा पानी, गंगा के जलस्तर में आने लगा उछाल

Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water released from Tehri Dam; Ganga's water level begins to rise sharply.
फोटो 48-सनौड़ी में भरा गंगा की बाढ़ का पानी। संवाद
कासगंज। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही लगातार बारिश का असर गंगा में आ गया है। टिहरी डैम में क्षमता से अधिक पानी होने के कारण गंगा में पानी छोड़ा गया है, जिससे रविवार को हरिद्वार से गंगा में प्रवाह तेज हो गया।
विज्ञापन

हरिद्वार के साथ ही समीपवर्ती बैराज बिजनौर से भी प्रवाह बढ़ गया। इस बढ़े हुए प्रवाह का असर नरौरा बैराज पर आने लगा है। आज सोमवार से नरौरा बैराज से पानी का प्रवाह और बढ़ जाएगा। यह असर जिले के तटीय इलाकों में पहुंचेगा इससे किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण मौसम का मिजाज पिछले चार दिनों से बदल गया। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में काफी तेज बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इससे नदियों में पानी बढ़ रहा है। उत्तराखंड का टिहरी डैम पहले से फुल था ऐसी स्थिति में बारिश का अतिरिक्त पानी पहुंचने के अंदेशे को देखते हुए टिहरी डैम से पानी गंगा में छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से प्रवाह में काफी वृद्धि हो गई। 24 घंटे पहले गंगा में हरिद्वार से करीब 45 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था जो रविवार शाम 4 बजे बढ़कर 1.82 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया प्रवाह में करीब 1.38 लाख क्यूसेक की वृद्धि का असर बिजनौर बैराज पर भी पहुंचा।
बिजनौर से 1.50 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह हो गया जो पहले बिजनौर बैराज का प्रवाह 22 हजार क्यूसेक था। नरौरा बैराज से शनिवार को 17 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था जो रविवार की शाम बढ़कर 32 हजार क्यूसेक हो गया।
------------------
बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों फिर सताने लगी चिंता
गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले लोग वृद्धि से बेहद चिंतित हैं। पिछले करीब 50 दिन तक बाढ़ की स्थिति का सामना अब फिर से बाढ़ की आहट आने से उनकी चिंता बढ़ गई हैं। बढ़े हुए जलस्तर का प्रभाव सर्वाधिक पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों पर होगा। नगला जयकिशन, सनौड़ी, नगला दुर्जन, नगला दिपी, पनसोती नगला, मूंझखेड़ा सहित आस पास के गांवों में बाढ़ का प्रवाह होने का अंदेशा बढ़ गया है।
------------------------


सिंचाई विभाग ने जारी की एडवाइजरी
गंगानदी में हो रही जलस्तर की वृद्धि को लेकर सिंचाई विभाग ने तटीय इलाके के लोगों को अलर्ट किया है। सिंचाई विभाग ने कहा कि तटीय इलाकों के लोग गंगा किनारे न जाएं। पशुओं को चराने न ले जाएं। बच्चे भी पानी की ओर न जाएं। अभिभावक बच्चों का ध्यान रखें।
-----------------------

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 182000 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 149000 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 32000 क्यूसेक
-----------------------

वर्जन-
टिहरी डैम से गंगा में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इससे दोपहर के समय हरिद्वार और बिजनौर बैराजों से पानी का प्रवाह बढ़ गया। नरौरा बैराज से भी पानी बढ़ने लगा है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सिंचाई विभाग अलर्ट पर है- जितेंद्र अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई, अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed