{"_id":"6ab95d7194176c725a0da614","slug":"waterlogged-nadrai-railway-underpass-vehicles-break-down-kasganj-news-c-175-1-agr1054-154551-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नदरई रेलवे अंडरपास में भरा पानी, गाड़ियां हुईं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नदरई रेलवे अंडरपास में भरा पानी, गाड़ियां हुईं खराब
विज्ञापन
फोटो01कासगंज में बारिश के दौरान नदरई अंडर पास में पानी भर जाने के बाद गुजरते वाहन व साइड से न
कासगंज। नदरई रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद भारी जलभराव होने से एटा की ओर आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। रविवार को अंडरपास में पानी अधिक जमा होने के कारण कई दोपहिया वाहन और पैदल राहगीर परेशानी में फंस गए। पानी में उतरते ही कई वाहन खराब हो गए, जिससे लोगों को अपने वाहन खुद खींचकर बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
नदरई अंडरपास कासगंज से एटा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से रोजाना करीब 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग आगरा, फिरोजाबाद, टूंडला, अवागढ़, एटा के साथ-साथ बरेली और बदायूं की ओर आने-जाने वाले वाहनों का प्रमुख रास्ता है।
शुक्रवार से बारिश के बाद यहां जलभराव से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। दोपहिया चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पार की तो कुछ ने अपना रास्ता ही बदल लिया।
विज्ञापन
जलभराव की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम एसएन त्रिपाठी, तहसीलदार बलवंत उपाध्याय और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ज्ञान प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, मार्ग को सुचारू कराने के लिए यातायात और सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर मुस्तैद नजर आई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
-दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे अंडरपास में पानी भर गया है। पंपसेट लगाकर अंडरपास से पानी निकाला जा रहा है। पानी निकालने के लिए दो सुपर सिस्टम मशीनें और मंगाई गई हैं। एसएन त्रिपाठी ,सदर एसडीएम कासगंज।
-- -- -- -- --
वर्जन :
-बारिश के दौरान अंडरपास में जलभराव हो गया है। जलभराव के बीच से निकलने में बाइक बंद हो गई। इससे पैदल ही बाइक को खींचकर निकाली पड़ी। अजय पंड़ित,निवासी मिरहची, एटा
-परिवार के सदस्यों के साथ अपने मायके नगला भगना जा रही हूं। अंडरपास में काफी पानी भर गया है। पैदल निकलने में परेशानी हो रही है। मार्ग बदलकर रेलवे लाइन के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। -सत्यवती,निवासी एटा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक लेन से गुजरे आने-जाने वाले वाहन
बारिश के कारण नदरई अंडरपास में पानी भर गया। इस अंडर पास में एक ओर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस कारण दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को एक लेन से ही निकाला गया। इससे दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग कई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -