{"_id":"e6ab7c84cdf42e982af4352c9176b6f5","slug":"kanwal-bharti-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के खिलाफ कोर्ट पहुंचे कंवल भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के खिलाफ कोर्ट पहुंचे कंवल भारती
रामपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 03:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के दलित लेखक एवं अंबेडकरवादी चिंतक कंवल भारती ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताते हुए इसे कोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में रिवीजन दायर करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगाए हैं। मामले पर 23 अगस्त को सुनवाई होगी।
आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के मामले में कंवल भारती ने फेसबुक पर टिप्पणी की थी। मामले में नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत खां शानू ने भारती के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में 153 ए व 295 ए आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और फिर सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां पर भारती के अधिवक्ताओं ने पुलिस की रिमांड पर आपत्ति दाखिल की थी।
इसमें कहा गया था कि पुलिस ने गलत तरीके से उनकी गिरफ्तारी की है। लिहाजा, रिमांड रिफ्यूज किया जाए जबकि अभियोजन की ओर से पुलिस की कार्रवाई को ठीक ठहराया गया था। कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।
विज्ञापन
अब कंवल भारती की ओर से अधिवक्ता नजर अब्बास के माध्यम से जिला जज की कोर्ट में रिवीजन दाखिल किया गया, जिसमें यूपी सरकार को पक्षकार बनाते हुए पुलिस की कार्रवाई को अवैधानिक बताया है।