फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth was trapped by wife after complaining, died during treatment

Kanpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगाया था फंदा, इलाज के दौरान मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Youth was trapped by wife after complaining, died during treatment
ताखा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव अघीनी में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गुरुवार को युवक की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कुलदीप (26) निवासी अघीनी ने 23 अगस्त को घर के कमरे में फंदा लगा लिया था। परिजनों ने बताया के घटना से पहले उसकी पत्नी पूजा से फोन पर बात करने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला और कुलदीप को फंदे से उतार नाजुक हालत में भरथना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। पिछले बारह दिन से उसका यहां इलाज चल रहा था। गुरुवार को कुलदीप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ऊसराहार पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बलराम मिश्रा ने बताया कि मृतक कुलदीप की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। पत्नी से हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया था। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed