{"_id":"5e6deb018ebc3ea7b5277e0c","slug":"youth-tried-to-commit-self-immolation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के सामने शरीर पर केरोसिन उड़ेल जान देने की कोशिश, बताया क्यों उठाया इतना खतरनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के सामने शरीर पर केरोसिन उड़ेल जान देने की कोशिश, बताया क्यों उठाया इतना खतरनाक कदम
Sun, 15 Mar 2020 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 15 Mar 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के मानिकपुर में रविवार को एक युवक ने एसडीएम के सामने केरोसिन उडे़लकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। परिजनाें व अन्य लोगों ने युवक को पकड़ किसी तरह से रोका। युवक ने बताया कि छह साल से घर के सामने गंदगी व बदबूदार पानी फैला रहता है। जिसे हटाने के लिए कई बार शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जान देने का प्रयास किया।
फिर भी समस्या का समाधान न होने पर छत से कूदने की कोशिश करते समय लोगों ने पकड़ लिया। एसडीएम ने नाली निर्माण व गंदगी सफाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हो सका। मानिकपुर कस्बे के गोविंदनगर वार्ड निवासी कमलेश पाठक (32) के घर के सामने कई साल से प्रस्तावित नाली का निर्माण नहीं हो सका है। यहां गंदगी व बदबूदार पानी जमा रहता है।
इसी स्थान पर बिजली का खंभा लगा है। शनिवार को बिजली में फाल्ट होने से जलभराव में करंट आ गया था। देर शाम को कमलेश पाठक की तीन गाय वहां से गुजरी तो एक गाय करंट की चपेट में आ गई जबकि दो अन्य गाय किसी तरह छलांग लगाकर आगे निकल गईं। जानकारी होते ही कमलेश व अन्य परिजन दौड़ पड़े। कमलेश ने गाय की पूंछ पकड़कर गंदगी से बाहर निकालने की कोशिश की तो करंट से वह भी झुलस गया और झटके से दूर जा गिरा।

वहीं कुछ ही देर में गाय करंट से मर गई। घटना से आहत कमलेश व परिजनों ने नगर पंचायत की लापरवाही बताकर हंगामा किया। नगर पंचायत के जिम्मेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सूचना पर रात को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय फोर्स पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। रविवार की सुबह नगर पंचायत के सफाईकर्मी गाय का शव लेने पहुंचे तो कमलेश पाठक ने शव उठाने से मना किया।
कहा कि जबतक नाली निर्माण नहीं होगा शव नहीं उठने दिया जाएगा। जबरन शव उठाने पर उसने आत्मदाह की धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम संगमलाल व थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। कमलेश ने कहा कि छह साल से नगर पंचायत व अन्य जनप्रतिनिधियों से इस समस्या का समाधान की मांग करता रहा लेकिन किसी ने नहीं सुना।
कुछ देर बाद कमलेश घर के अंदर दौड़ता हुआ गया और छत पर केरोसिन से भरा गैलन लेकर पहुंच गया और शरीर पर करोसिन डालकर आत्मदाह करने के लिए माचिस ढूंढने लगा। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ा। इसके बाद युवक ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन मौजूद लोगोें ने उसे रोक लिया और उसे नीचे ले गए। इधर एसडीएम संगम लाल ने युवक के परिजनों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर यहां की गंदगी साफ कराकर कामचलाऊ नाली निर्माण करा दिया जाएगा। अप्रैल माह में पक्की नाली बनवाई जाएगी।