{"_id":"6a03442a8f293b4dee0fefc2","slug":"youth-swept-away-in-betwa-river-photo-of-constable-holding-umbrella-over-policeman-at-the-scene-goes-viral-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेतवा में समाया युवक, शव देख बेहाल हुए परिजन, घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पर छतरी ताने खड़े जवान की फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेतवा में समाया युवक, शव देख बेहाल हुए परिजन, घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पर छतरी ताने खड़े जवान की फोटो वायरल
Tue, 12 May 2026 08:52 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 12 May 2026 08:52 PM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में बेतवा में डूबने से एक युवक की जान चली गई। वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मी पर छतरी ताने खड़े जवान की फोटो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की फोटो हो रही वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कोटरा थाना क्षेत्र में बेतवा नदी में युवक के डूब जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोताखोर और पुलिस टीम युवक की तलाश में जुटी गईं। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। इसी बीच मौके से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक जवान पुलिसकर्मी के ऊपर छतरी पकड़े खड़ा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फोटो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ओर जहां युवक की मौत से परिजन बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल फोटो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
ये है पूरी घटना
बताते चलें कि बेतवा नदी में तीन दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया जा सका। युवक कालपी कोतवाली क्षेत्र के सरसेला गांव का निवासी था। घटना की जानकारी राहुल के दोस्त शिवम ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब पांच घंटे तक चले अभियान के बाद गोताखोरों ने राहुल का शव नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन