फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth murdered for resisting bicycle theft

Kanpur News: साइकिल चोरी का विरोध करने पर युवक की हत्या

Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered for resisting bicycle theft
कानपुर देहात। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव में रविवार सुबह एक युवक की हत्या कर शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर साइकिल चोरी करने का विरोध करने पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रस्सी से युवक के हाथ-पैर बंधे मिले हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुरैनी निवासी हरगोविंद ने पुलिस को बताया कि बेटा रोहित (26) खेती-किसानी में उनका सहयोग करता था। रविवार सुबह चार बजे बेटा घर से शौच के लिए गया था। सुबह साढ़े छह बजे के करीब खेतों की ओर गए लोगों ने बेटे का शव परिषदीय विद्यालय के पास खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे तो बेटे के हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए मिले। उसके सिर व शरीर गंभीर चोटें थीं।
विज्ञापन


बताया कि गांव के एक युवक ने कुछ दिन पहले बेटे पर साइकिल चोरी का आरोप लगाया था। इसको लेकर दो दिन पहले युवक का बेटे से विवाद भी हुआ था। युवक ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता का आरोप है कि युवक ने अपने साथियों संग मिलकर बेटे की हत्या कर हाथ-पांव बांधकर शव खेत में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी पर रोहित की मां प्रेमा देवी, चचेरा भाई अनूप व अन्य परिजन बिलखते रहे। सूचना पर सीओ भोगनीपुर राजीव सिरोही, थानाध्यक्ष सतीश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए और हत्या की आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर विरोध करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ राजीव सिरोही के समझाने पर कुछ देर बाद परिजन शांत हो गए।
.................

आंतरिक रक्तस्राव से गई रोहित की जान
रोहित के शव का रविवार दोपहर में अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें उसकी मौत की वजह आंतरिक रक्तस्राव पाया गया। उसके सिर, चेहरे सीने सहित पूरे शरीर में करीब नौ चोट के निशान मिले। डॉक्टर के मुताबिक वार किसी वजनीली वस्तु से किए जाने की वजह से उसकी पसलियां टूटने के साथ उसकी किडनी व लिवर भी क्षतिग्रस्त हो गया था।

.......................
बयान....

परिजन ने गांव के कुछ लोगों पर साइकिल चोरी के आरोप का विरोध करने पर युवक की हत्या किए जाने के आरोप लगाए हैं। परिजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - सतीश सिंह, भोगनीपुर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed