फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth Found Dead in Drain, Suspected to Have Been Hit by Vehicle in Kannauj

कन्नौज: रात में खेत की रखवाली को निकला युवक, सुबह नाले में मिला शव...सिर पर चोट के निशान

Thu, 27 Aug 2026 01:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

Kannauj News: नागेश्वर मंदिर के पास बुधवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव के सिर पर चोट के निशान दिखाई देने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

विज्ञापन
Youth Found Dead in Drain, Suspected to Have Been Hit by Vehicle in Kannauj
नारेन्द्र कटियार उर्फ कल्लू फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रात में सड़क पार करते समय किसी वाहन ने युवक को टक्कर मार दी होगी, जिससे वह उछलकर नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। बलारपुर निवासी नरेंद्र कटियार उर्फ कल्लू (35) पुत्र जगेश्वर प्रसाद मंगलवार रात घर से खेतों की देखरेख के लिए निकला था। बुधवार सुबह उसका शव नागेश्वर मंदिर के पास नाले में पड़ा मिला। शव देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सिर पर चोट के निशान से बढ़ी चर्चा

ग्रामीणों ने शव के सिर पर चोट के निशान देखे। इसके बाद घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। कुछ ग्रामीणों ने रात में सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर लगने की आशंका जताई। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed