फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies in road accident Angry family beat policemen

सड़क हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस से की मारपीट, खाकी पर लगा ये आरोप

Thu, 28 Feb 2019 10:25 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident Angry family beat policemen
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में गंगाघाट थानाक्षेत्र के सहजनी में गुरुवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। मृतक के बड़े भाई ने इंस्पेक्टर व एक सिपाही से मारपीट भी की। पुलिस ने हमलावर युवक को काबू में किया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली के ख्वाजगीपुर निवासी रमेश उर्फ पिंटू शुक्ला (28) पुत्र बाबूराम दूध बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह कानपुर मंडी में दूध बेचकर घर लौट रहा था। गंगाघाट थानाक्षेत्र के सहजनी के निकट गंगा बैराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर गंगाघाट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। इस बीच एक युवक ने रमेश की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा से हाथापाई की

रमेश के बड़े भाई अवधेश का आरोप था कि पुलिस ने बिना पहचान कराए ही शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। तभी अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा से हाथापाई की। इंस्पेक्टर को बचाने पहुंचे एक सिपाही से भी परिजनों ने अभद्रता की। मामला बढ़ने पर कोतवाली से भारी पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।

 

पुलिस ने अवधेश को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली ले गई। कोतवाली में परिजन हंगामा न कर सके इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अवधेश व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बेटे को माफ करने की गुहार लगाते रहे परिजन

इंस्पेक्टर ने कराया मेडिकल परीक्षण
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक रमेश के भाई अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर के चेहरे पर हमला बोला था। अवधेश द्वारा मारपीट करने पर सिपाहियों ने उन्हें बचाने की भी कोशिश की थी। बीचबचाव में एक सिपाही भी घायल हो गया था। घटना के बाद इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा व एक सिपाही ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। 

पोस्टमार्टम हाउस में विवाद के बाद मृतक रमेश के पिता बाबूराम व रमेश की बहन गीता सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने इंस्पेक्टर से बेटे अवधेश को माफ करने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने सीओ सिटी उमेशचंद्र त्यागी को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed