फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth dies after falling from roof after 17 days of marriage

शादी के 17 दिन बाद छत से गिरकर युवक की मौत

Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from roof after 17 days of marriage
शिवली। लालपुर शिवराजपुर के मजरा नौगांव में सोमवार रात छत से गिरकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी शादी 17 दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र सिंह (25) सोमवार देर रात छत पर बने कमरे में सो रहा था। रात में लघुशंका करने उठा। पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। 17 दिन पूर्व मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मांडा गांव की रजनी के साथ शादी हुई थी। भाई देवेंद्र सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पत्नी रजनी, मां सरोजनी, बहन नीलम का रो रोकर बुरा हाल है। मैथा चौकी इंचार्ज मोहम्मद हासिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed