{"_id":"627cddb51fbef37db66ddef8","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-in-unnao-police-sent-body-for-post-mortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 12 May 2022 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 12 May 2022 03:44 PM IST
सार
दही थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम के भेजा है। साथ ही, परिजनों को हादसे की खबर दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के थाना सांडी के कुशलपुरवा निवासी अनुराग (30) बुधवार को वह बुटवल में रहने वाले फूफा सुशील के घर मुंडन कार्यक्रम में गया था। रात में घर लौटते समय दही थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने पहचान करा परिजनों को जानकारी दी। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि युवक दही थाना क्षेत्र के झंझरी में प्रेमशंकर के घर किराये पर रहकर मजदूरी करता था।
विज्ञापन