फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth beaten with a barrage of blows from sticks near IIT Gate; accused arrested.

Kanpur News: आईआईटी गेट के पास युवक पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten with a barrage of blows from sticks near IIT Gate; accused arrested.
कानपुर। आईआईटी गेट के पास एक दबंग ने युवक पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर आईआईटी गेट मेट्रो स्टेशन के पास स्थित पान की दुकान के बाहर का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को लगातार डंडे से मारता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा उसका साथ दे रहा है। युवक पर 19 सेकेंड के वीडियो में आरोपी ने 11 बार डंडे से हमला किया। आसपास के लोग घटना देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मार खाने वाला युवक शराब के नशे में था। वह दुकान के बाहर शराब पीने की जिद कर रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और गाली करते हुए नमकीन का पैकेट मांगने लगा। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। पिटाई करने वाले आरोपी का नाम पवन चौरसिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed