{"_id":"681e4e0069fb29d9340e3e44","slug":"youth-assaulted-report-filed-against-seven-accused-etawa-news-c-216-1-etw1002-125018-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: युवक से मारपीट, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: युवक से मारपीट, सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम दादरा में एक युवक के साथ रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने दो नामजद और पांच अज्ञात सहित कुल सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित रामकुमार पुत्र पर्वत सिंह निवासी दादरा ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब सात बजे अपने घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही दीपू, अजय और चार से पांच अज्ञात लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हमले में रामकुमार को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले 22 अक्तूबर को भी इन्हीं आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी।
मामले की जांच उप निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।