{"_id":"5c1a485bbdec2256fc739089","slug":"youngman-committed-suicide-before-heart-operation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन से पहले आत्महत्या, संजोया था सैनिक बनने का सपना लेकिन दिल ने दगा दे दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन से पहले आत्महत्या, संजोया था सैनिक बनने का सपना लेकिन दिल ने दगा दे दी
Wed, 19 Dec 2018 07:48 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 Dec 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
मृतक प्रवीण की फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कन्नौज जिला निवासी एक युवक का सैनिक बनने का सपना टूटा तो उसने खुदकुशी कर ली। एक साल पहले सेना भर्ती दौड़ में उसकी तबियत बिगड़ गई थी। कानपुर कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों ने दिल में छेद बताया था, तभी से इलाज चल रहा था। गुरुवार को ऑपरेशन होना था, इसके पहले ही उसने जान दे दी।
गांव सिमुआपुर के ब्रजलाल बाथम का बेटे प्रवीण (21) सैनिक बनना चाहता था। इसके लिए उसने कई साल तैयारी की। अक्तूबर 2017 में मिर्जापुर जनपद में सेना भर्ती के लिए दौड़ करते समय सीने में दर्द उठने से प्रवीण की हालत बिगड़ गई थी। घर लौटने पर परिजनों ने कानपुर कार्डियोलॉजी में दिखाया। वहां चिकित्सकों ने दिल में छेद होने की बात बताई। तब से उसका इलाज चल रहा था, गुरुवार को ऑपरेशन होना था।

Trending Videos
दिल में छेद होने की बात सोचकर वह रोने लगा था
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह प्रवीण खेतों पर गया था। काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की। कॉल रिसीव न होने पर परिजन खेतों पर पहुंचे, वहां प्रवीण पेड़ पर फांसी पर लटका था। परिजन फंदे से उतारकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता ब्रजलाल ने बताया कि सैनिक बनने का सपना पूरा न होने से प्रवीण मायूस रहता था। मंगलवार को दिल में छेद होने की बात सोचकर वह रोने लगा था। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने सूचना दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जा रही है।