फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Younger brother along with son murdered for one feet of land

Kanpur News: एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई ने बेटे के साथ मिलकर कर दी हत्या

Tue, 25 Jun 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Younger brother along with son murdered for one feet of land
उन्नाव। एक फीट जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बेटे साथ मिलकर ने पहले मारपीट की फिर फावड़े से वार कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। मृतक के बेटे ने चाचा और चचेरे भाई पर मारपीट और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

औरास थानाक्षेत्र के प्रताप खेड़ा गांव निवासी गुरुचरन (57) का अपने ही छोटे भाई रामकिशोर से कई महीने से घर के अंदर सहन की एक फीट जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों में फिर विवाद हुआ। पहले रामकिशोर के बेटे अखिलेश से कहासुनी हुई, बाद में रामकिशोर भी बीच में बोल उठा। इससे मामला बढ़ा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन

रामकिशोर व उसके बेटे अखिलेश ने गुरुचरन के सिर पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या से गांव में खलबली मच गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इससे हत्यारोपी मौके से नहीं भाग सके। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचीं और हत्यारोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। गुरुचरन चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि हत्यारोपी तीसरे नंबर का था। पति की मौत से रामकली और बच्चों में छह बेटी वह एक बेटा बेहाल हैं। मृतक खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के बेटे शिवम की तहरीर पर पिता-पुत्र पर हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है। मारपीट में अखिलेश को भी चोटें आई हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्या के समाधान के लिए तीन दिन पहले थाने में की थी शिकायत
गुरूचरन ने शुक्रवार को औरास थाने में शिकायती पत्र देकर पुलिस से विवाद का समाधान कराने की मांग की थी। पुलिस उनके घर भी गई थी और समाधान करने का प्रयास कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार दोनों में विवाद हो चुका है। पुलिस सख्त रवैया अपनाती तो शायद घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed