फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man was murdered in illicit relations with the wife

UP: भूमि के साझेदार की पत्नी से अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या, आरोपी दंपती गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 09:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Feb 2024 09:01 PM IST
सार

चार दिन पहले खेत में सोते समय कुल्हाड़ी से हमलाकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
young man was murdered in illicit relations with the wife
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के सौरा गांव में चार दिन पहले खेत पर सोते समय युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर कर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। भूमि में साझेदार की पत्नी से अवैध संबंध होने पर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सौंरा निवासी हाकिम सिंह घोड़ा-बग्घी चलाने के साथ बटाई पर कृषि कार्य करता था। 24 फरवरी की रात वह खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। तभी उसकी कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस अंधे हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी अपर्णा गुप्ता ने पुलिस टीमें गठित की थीं। जांच में जुटी पुलिस ने विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए और साझेदार पर हत्या करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मृतक के बटाई के खेत में साझेदार युवक और उसकी पत्नी को गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाकिम सिंह के साथ भूमि पर साझेदारी में खेती करता था। साथ ही मछली खरीदने व बेचने का काम भी करता था। हाकिम सिंह के उसकी पत्नी से अवैध संबंध थे। शारीरिक शोषण के दौरान मृतक ने अश्लील वीडियो भी बना लिए थे। जिसे लोगों को दिखाकर बदनाम करने की धमकी देता था। साथ ही किसी से फोन पर बात करने और बोलने पर भी मना करता था। इससे परेशान होकर युवक ने अपनी पत्नी के साथ हाकिम सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की थी। पुलिस ने दंपती को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed