फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   young man wanted to become a soldier, died while running in fatehpur

यूपी: फौजी बनने की थी ललक, दौड़ लगाते समय गिरने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 04 Jan 2020 05:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Jan 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
young man wanted to become a soldier, died while running in fatehpur
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती की तैयारी कर रहे इंटर के एक छात्र की शनिवार सुबह दौड़ लगाते समय गश खाकर गिरने से मौत हो गई। सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के धीर का पुरवा मजरे कोरसम गांव की है।
विज्ञापन


चौडगरा प्रतिनिधि ने बताया कि गांव में रहने वाले राजगीर रामसरन उर्फ बमभोले का बेटा कुलदीप (20) इंटरमीडिएट का छात्र था। यह संदीपनी इंटर कॉलेज अदमापुर कोरसम में पढ़ता था। सेना भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह दोस्तों के साथ दौड़ लगाता था। शनिवार को भी घर से निकला। गांव के तीन दोस्त अतुल, सोनू व प्रेम भी साथ थे। वक्त सुबह पांच बजे का था। दोस्तों ने बताया कि पहुर-खजुहा मार्ग पर दौड़ लगाने जा रहे थे।

गांव से कुछ ही दूर बढ़े थे कि संदीपनी इंटर कॉलेज के पास अचानक कुलदीप गिर पड़ा। वह लोग सोचे कि पैर फंस जाने से गिरा होगा। पर, शरीर में हरकत न देख वह लोग सन्न रह गए। तुरंत परिवार को सूचना दी। परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां उर्मिला देवी बेटे के साथ ऐसी घटना सुन कई बार बेहोश हुईं। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed