Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Five, including two friends, die in accidents

Fatehpur News: हादसों में दो दोस्तों समेत पांच की मौत

Wed, 11 Nov 2026 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five, including two friends, die in accidents
फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन
= यातायात नियमों का पालन न करना पड़ रहा भारी, दिवाली की खुशियां मातम में बदली,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। दिवाली का त्योहार कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। कहीं तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी तो कहीं हाइड्रा और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लोगों की जान चली गई। हादसों में जान गंवाने वाले बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती के मजरे दावतपुर निवासी रत्तू पासवान का पुत्र राजाबाबू (18) मुंबई में नौकरी करता था। वह सोमवार सुबह ही दिवाली मनाने घर लौटा था। शाम को गांव के दोस्त सोनू (17) पुत्र खलील नट के साथ बाइक से चौकी चौराहे की ओर जा रहा था। कोल्ड स्टोर के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजाबाबू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू को सीएचसी हथगाम ले जाया गया।
विज्ञापन

हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। सोनू गांव में पान की गुमटी चलाता था। हादसे के समय उसका भाई मोनू ऑटो से चौकी चौराहे की ओर जा रहा था। उसने दुर्घटना होते देखी थी। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवारों के हेलमेट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जाफरगंज थाना क्षेत्र के मकंदीपुर गांव निवासी रामनरेश (48) सोमवार शाम जोनिहा से साइकिल से घर लौट रहे थे। जोनिहा-अमौली मार्ग पर इटरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए हाइड्रा ने साइकिल में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामनरेश को सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर हाइड्रा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
वहीं, चांदपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव निवासी हरिशंकर पाल के पुत्र अंशू (15) अपने बड़े भाई अंकित (18) के साथ रविवार शाम अमौली बाजार से बाइक से लौट रहे थे। गांव के पास तालाब किनारे अंकित सड़क पर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने लगा। इसी दौरान मानेपुर की ओर से आए तीन पहिया लोडर ने बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने लोडर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल भाइयों को सीएचसी से हैलट रेफर किया गया। उपचार के दौरान अंशू की मौत हो गई, जबकि अंकित वेंटिलेटर पर भर्ती है। पिता के अहमदाबाद से लौटने के बाद मंगलवार को अंशू का यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। विधायक राजेंद्र पटेल ने गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

मलवां थाना क्षेत्र के मेवली बुजुर्ग निवासी पंकज रैदास (22) परिवार का इकलौता बेटा था। वह शहर के चौफेरवा में शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाता था। रविवार शाम स्कूटी से घर लौटते समय सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पिता रामखेलावन ने बताया कि बेटे से संपर्क नहीं होने पर वह उसकी तलाश में निकले थे। नउवाबाग ओवरब्रिज पर भीड़ देखकर पहुंचे तो बेटे का शव पड़ा मिला। पंकज की मौत से मां रेखा देवी, पिता और दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए था। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-13-राजाबाबू। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed