{"_id":"61df2a2a425af9682b713ec7","slug":"young-man-strangled-to-death-body-thrown-on-road-near-pindarthu-jhal-in-sikandra-akbarpur-news-knp675010331","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला घोटकर हत्या, सिकंदरा में पिंडार्थू झाल के पास सड़क पर फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला घोटकर हत्या, सिकंदरा में पिंडार्थू झाल के पास सड़क पर फेंका शव
विज्ञापन
युवक का शव मिलने के बाद घटना स्थल पर जांच करते सीओ व फॉरेंसिक टीम। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। मंगलपुर के एक युवक की मंगलवार रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव सिकंदरा में पिंडार्थू झाल के पास सड़क पर फेंक दिया गया। सुबह सड़क पर शव पड़ा देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मृतक के भाई ने पहुंच कर शिनाख्त की। सीओ व प्रभारी निरीक्षक फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसमें मृतक के गर्दन की हट्टी टूटी मिली है। मामले में परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
मंगलपुर मुजफ्फरपुर गांव निवासी भारतेंदु कटियार उर्फ लालू (30) ट्रक चालक था। बुधवार रात वह घर से सिकंदरा जाने की बात कहकर निकला। रात करीब दस बजे भाई विकास को फोन करके सूर्या ढाबा से ले जाने के लिए कहा। वहां भाई पहुंचा को लालू किसी की कार में बैठा था। यहां से उसने भाई को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद रात तक लालू घर नहीं लौटा। इस पर सुबह उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान उसका शव पिंडार्थू झाल के पास सड़क पर पड़ा होने की जानकारी पर परिजन वहां पहुंचे। मृतक के जूते व मोबाइल गायब थे, गले में निशान पाया गया है।
सूचना पर सीओ व प्रभारी निरीक्षक फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। फिलहाल न तो हत्या की वजह पता चल पाई है और न ही हत्यारों का सुराग लगा है। पोस्टमार्टम में मृतक के गर्दन की हड्डी टूटी मिली है, साथ ही गला घोंटने की पुष्टि हुई है।
मृतक अविवाहित था। लालू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका है। मामले में तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।