{"_id":"5b77192942c792462f5e93ec","slug":"young-man-s-murder-in-jhinjhak-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला मित्र से मिलने आया था युवक, काफी देर तक न लौटा, दोस्तों ने किया फोन तो कही ये बात, हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मित्र से मिलने आया था युवक, काफी देर तक न लौटा, दोस्तों ने किया फोन तो कही ये बात, हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
रिंद नदी के पास शव की तलाश करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के झींझक कस्बे में महिला मित्र से मिलने आया युवक बीती 9 अगस्त को लापता था। मामले में उसकी मां ने एक युवती व उसके परिजनों समेत छह लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक की हत्या किए जाने का खुलासा किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रिंद नदी में शव की तलाश की शुरू की। देर शाम तक पुलिस को शव नहीं मिल सका था।
कानपुर के सरोजनी नगर, नजीराबाद निवासी सूरज (25) अपने साथियों बॉबी और करन के साथ बाइक से 9 अगस्त को झींझक में एक महिला मित्र से मिलने आया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने फोन किया तो युवक ने अपने को बंधक होने की जानकारी दी। उसके दोस्तों ने कानपुर जाकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।

शादी के बाद उसके पति की हत्या करने की धमकी दे रहा था
पुलिस गिरफ्त में आरोपी व बरामद कार
- फोटो : अमर उजाला
मामले में लापता युवक की मां राजकुमारी ने 11 अगस्त को युवती श्वेता व उसके देवर व ससुर के अलावा सरोजनी नगर कानपुर निवासी पिता राजेंद्र चाचा महेंद्र सिंह व अमरेंद्र पर अपहरण व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने युवती व उसके पिता चाचा समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में युवती के पिता ने बताया कि उक्त युवक मोहल्ले का ही रहने वाला था। वह बेटी को शादी के पहले से परेशान कर रहा था। शादी के बाद उसके पति की हत्या करने की धमकी दे रहा था। 9 अगस्त को वह झींझक युवती के ससुराल पहुंच गया।
इसकी जानकारी पर वह लोग पहुंचे वहां उसकी गला घोट कर हत्या करने के बाद शव को रिंद नदी में फेंक दिया। इधर इसकी जानकारी पर पुलिस आरोपियों को लेकर घटना स्थल पहुंची। सीओ तेजबहादुर ने शव बरामदगी के लिए आठ टीमें बनाई। सभी टीमें नदी में शव की तलाश करती रहीं। देर शाम तक पुलिस को शव नहीं मिला। मंगलपुर थाना प्रभारी तुलसी राम पांडेय ने आरोपियों ने हत्या का शव नदी में फेंके जाने की बात स्वीकार की है। शव की तलाश की जा रही है।