फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man fell from the train in an attempt to catch the thief and lost his one feet

चलती ट्रेन से थैला चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ने में युवक नीचे गिर गया, चपेट में आकर कटा पैर

Fri, 20 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
young man fell from the train in an attempt to catch the thief and lost his one feet
ट्रेन - फोटो : Social Media
हरदोई के बालामऊ स्टेशन पर चलती ट्रेन से थैला चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ने के प्रयास में युवक नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका दाया पैर कट गया। रायबरेली के थाना क्षेत्र डीह के जगदीशपुर गांव निवासी दिलीप कुमार (25) पुत्र धनीराम लुधियाना में काम करता है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह भाई विजय के साथ लुधियाना से किसान एक्सप्रेस से घर वापस जा रहा था। बालामऊ जंक्शन पर कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन चली तो एक युवक ने दिलीप के हाथ से थैला छीन लिया और चलती ट्रेन से कूद गया। चोर का पीछा करने के प्रयास में दिलीप ट्रेन से नीचे गिर गया, तब तक ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से दिलीप का दाया पैर कट गया। इस बीच यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। जिस पर भाई विजय समेत अन्य यात्री भी नीचे उतर आए। जीआरपी मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज बलजीत यादव ने बताया कि भाई की ओर से कोई तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed