{"_id":"6a4672323953fc62160d7e79","slug":"young-man-dies-from-electric-shock-at-tubewell-married-just-two-months-ago-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उजड़ गई श्रद्धा की दुनिया: नलकूप के करंट से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजड़ गई श्रद्धा की दुनिया: नलकूप के करंट से युवक की मौत, दो माह पहले हुई थी शादी
Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
सार
Chitrakoot News: नलकूप के करंट की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अर्पित सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रैपुरा थाना क्षेत्र के कोबरा के चिफुला गांव में बृहस्पतिवार सुबह नलकूप के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी दो पहले शादी हुई थी। चिफुला गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे अर्पित सिंह (25) व भाई रमेश सिंह के साथ धान नर्सरी की सिंचाई करने के लिए नलकूप गए थे।
विज्ञापन
वह और भाई खेत में रुक गए और बेटा नलकूप चलाने चला गया। काफी देर तक न लौटने पर दोनों लोग नलकूप के अंदर गए तो देखा कि बेटा स्टार्टर से चिपका हुआ था। फ्यूज हटाकर बेटे को बाहर निकाला और अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसका बेटा मानिकपुर ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
Trending Videos
पांच मई को बेटे की शादी श्रद्धा सिंह के साथ हुई थी। घटना के बाद से बहू, बेटी आरती, पूजा का रो रोकर बुरा हाल है। अर्पित दो बहनों का इकलौता भाई था। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि नलकूप में करंट लगने से मौत की जानकारी मिली है।