फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   young man died after getting burnt by gunpowder, relatives said he attacked his friends with a hand grenade

Kannauj: बारूद से झुलसकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- दोस्तों पर हथगोले से हमला किया

Sun, 20 Oct 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 20 Oct 2024 01:22 PM IST
सार

Kannauj News: आतिशबाजी के दौरान घायल युवक की मौत पर परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
young man died after getting burnt by gunpowder, relatives said he attacked his friends with a hand grenade
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में देर रात आतिशबाजी के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने दोस्तों पर घर से बुलाकर हथगोले से हमला कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी हैl मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया टोला का है l बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 11बजे मोहल्ले के कुछ युवक आतिशबाजी और पटाखे दगा रहे थे l इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़िया टोला निवासी मोनू (18) पुत्र रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया l सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया l
विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी l युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया l मामले में पिता रघुवीर ने कुछ दोस्तों पर उसे घर से बुलाकर साथ ले जाकर हथगोले से हमला कर हत्या का आरोप लगाया है l वहीं] सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है l साथ ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की हैl

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आरोपों की चल रही है जांच
बताया जा रहा है कि मौके से मिली कई चीजों को फोरेंसिक टीम ने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है l सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि रात में आतिशबाजी के दौरान युवक के घायल होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी l जिला अस्पताल में युवक की मौत की पुष्टि कर दी गई l पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है l परिजनों के जो आरोप हैं, उन पर भी जांच की जा रही है l

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed