फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies in accident while on his way to in-laws' house

Kannauj News: ससुराल जा रहे किसान की हादसे में मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies in accident while on his way to in-laws' house
प्रेमपुर। बेटे को जन्म की जानकारी मिलते ही किसान बाइक से ससुराल जा रहा था। जीटी रोड पर रविवार देर शाम करीब 8.15 बजे मैदा मिल के सामने पीछे से आए किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही बेटे की खुशियाें के बीच परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम श्रीधरपुर गैर एहतमाली निवासी मोबीन (31) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर पत्नी नाजरीन ने आगरा के रेनू दयाल अस्पताल में बेटे का जन्म हुआ था। पत्नी और नवजात से मिलने के लिए मोबीन बाइक से आगरा स्थित ससुराल जा रहे थे। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रेमपुर में जीटी रोड पर मैदा मिल के सामने पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मोबीन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनकी एक बेटी अक्सा भी है, जिस घर में बेटे के जन्म से खुशियां मनाई जानी थीं, वहां पिता की मौत का मातम छा गया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव का मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed