फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Young man consumed poison due to no action taken in a fight,

Hamirpur: मारपीट में कार्रवाई न करने से युवक ने खाया जहर, उरई मेडिकल कॉलेज रेफर

Sun, 15 Dec 2024 08:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 08:45 PM IST
सार

Hamirpur News: मारपीट में कार्रवाई न करने से आहत युवक ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Young man consumed poison due to no action taken in a fight,
राठ सीएचसी में भर्ती रीतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दबंगों द्वारा मारपीट करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से आहत होकर रविवार देर शाम युवक ने जहर खा लिया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। घटना के बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है। मझगवां थाने के गिरवर गांव निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनके छोटे भाई रीतम सिंह (21) से पड़ोसी मुकेश व द्रगचंद का विवाद हो गया था। रीतम ने 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शनिवार को फिर घर आकर मारपीट की। जिसकी शिकायत करने मां रूपरानी के साथ थाने गया। जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन





बताया कि रविवार शाम को उनका भाई रीतम बाइक से पनवाड़ी जा रहे थे। तभी रास्ता रोककर पांच लोगो ने मारपीट घायल कर दिया। 112 पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की जिससे आक्रोशित होकर पुलिस के सामने युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस व परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रीतम के पिता माधव सिंह ने बताया कि अगस्त माह में भी आरोपियों ने मारपीट की थी। जिसका मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। मझगवां इंस्पेक्टर ने कहा कि बहनोई व चचेरे भाइयों से जमीन विवाद में मारपीट हुई थी। पुलिस समझा रही थी तभी युवक ने जहर खा लिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed