फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man committed suicide by blowing up his mobile data in love affair

Kanpur: प्रेम प्रसंग में मोबाइल का डाटा उड़ाकर युवक ने दी जान, शव फंदे से लटकता मिला

Sat, 03 May 2025 08:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 03 May 2025 08:52 PM IST
सार

Kanpur News: प्रेम प्रसंग में युवक ने जान दे दी। युवक का शव हनुमंत विहार के खाड़ेपुर पुरानी बस्ती में लटकता मिला।

विज्ञापन
young man committed suicide by blowing up his mobile data in love affair
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फोन का डाटा उड़ाकर जान दे दी। शनिवार सुबह घर की कच्ची कोठरी में बड़े भाई ने शव को फंदे से लटकते देखा। घरवालों में रोना पीटना मच गया। आस पड़ोस की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


खाड़ेपुर पुरानी बस्ती निवासी चंद्रपाल का बेटा संदीप गौतम (20) शादी समारोह में तंदूर लगाता था। मां रूपरानी काफी समय से बीमार हैं, घर में दो बहनें भी हैं। बड़े भाई सर्वेश ने बताया कि उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर मोबाइल फोन पर उसका कुछ विवाद भी हुआ। परिजनों के पूछने पर उसने बताने से मना कर दिया था। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। शनिवार सुबह उसका फोन का डाटा गायब मिला। हनुमंत विहार प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच के लिए उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed