फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogi Adityanath in Etawah on Friday

मुलायम के गढ़ में गरजे CM, ‘सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, शिक्षामित्रों के लिए कही ये बात

Sat, 02 Jun 2018 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in Etawah on Friday
सीएम याेगी अादित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। हालांकि उनके चेहरे पर कैराना और नूरपुर की शिकस्त का दर्द भी झलक रहा था। उनके सुर उतने पैने नहीं थे, जिसके लिए जाने जाते हैं। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि ‘सपा, बसपा और कांग्रेस का गंठबंधन आतंकवाद का संगठन है। यह सिर्फ मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहा है।’
विज्ञापन



प्रदेश के सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इटावा आए। नुमाइश मैदान पर योगी ने 655 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम का भाषण महज 24 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की हर एक भर्तियों में पैसा चलता था। इटावा के लोग को साथ भी भेदभाव हुआ है।
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि नियुक्तियों में जातिवाद था। उनकी सरकार ने इसको खत्म किया है। भर्ती चाहे पुलिस की हो या शिक्षक व लेखपाल। सभी पारदर्शी हैं।  जो भी नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा। उसकी जगह जेल में होगी।  सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कामों से देश की इज्जत और सम्मान विश्व में बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम योगी ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता से परेशान होकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने गठबंधन बताया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है, जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में डूबी है। सपा और बसपा ने जातीयता के आधार पर सामाजिक को छिन्न-भिन्न किया है। अब ये सब धड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।  



 

Yogi Adityanath in Etawah on Friday
हेलीपैड से बाहर की ओर आते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने यमुना नदी को देश की संस्कृति से जोड़ते हुए हिंदुत्व की भावना को जगाया। साथ ही पांच नदियाें का संगम (यमुना, चंबल, सिंधु, पहुज और क्वारी) को पर्यटक स्थल घोषित करने का ऐलान किया। उन्होेंने इसका श्रेय जनप्रतिनिधियों को दिया। 


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को पास किया गया। बताया कि सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश के कर वे शिक्षामित्रों को समायोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।  


24 मिनट के भाषण में 14 मिनट तक सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का गुणगान किया। कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को क्रियान्वित नहीं किया। 


उन्होने कहा कि पांच साल में सपा सरकार ने पांच लाख आवास नहीं बनवाए थे, जबकि हमने एक साल में ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख 85 हजार और शहरी क्षेत्र में तीन लाख 60 हजार आवास बनवाए हैं। शौचालय, उज्ज्वला योजना, बिजली कनेक्शन, किसानों को ऋण माफी, आयुष्मान योजना के का भी गुणगान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed