फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   YMCC, Kanpur Eaglets, Diamond, and KESCO XI Win Matches

Kanpur News: वाईएमसीसी, कानपुर इग्लेटस, डायमंड और केस्को इलेवन ने जीते मुकाबले

Tue, 14 Apr 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
YMCC, Kanpur Eaglets, Diamond, and KESCO XI Win Matches
कानपुर। केसीए की केडीएमए लीग में सोमवार को हुए मैच में वाईएमसीसी, कानपुर इग्लेट और डायमंड इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की। सी स्पोर्टिंग टीम को बाबे लालू इलेवन के खिलाफ वॉकओवर मिला। जूनियर डिवीजन में केस्को इलेवन ने गांधीग्राम इलेवन को हराया।
विज्ञापन



मंधना के चंद्रा मैदान पर हुए मैच में स्पार्क इलेवन ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाए। टीम से माही ने 64 और हर्ष ने 56 रन का योगदान दिया। वहीं वाईएमसीसी इलेवन ने नितिन पाल की 106 रन की शतकीय पारी की बदौलत छह विकेट पर 234 रन बनाकर जीत हासिल की। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन



एवरेस्ट मैदान पर हुए दूसरे मैच में कानपुर इग्लेट ने 40 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाए। वहीं खेरापति इलेवन की पूरी टीम 39 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। कानपुर इग्लेट के सत्यम पांडेय ने 20 रन देकर छह विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीएसी मैदान में हुए तीसरे मैच में कानपुर क्रिकेटर्स ने 37 ओवर में 195 रन बनाए, वहीं डायमंड इलेवन ने 28 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम से देवांश ने नाबाद 132 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।



सप्रू मैदान पर हुए जूनियर डिवीजन के मैच में केस्को इलेवन ने 34.3 ओवर में 196 रन बनाए। वहीं गांधीग्राम की टीम 31 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। केस्को इलेवन ने 15 रन से मैच जीता। 18 रन बनाने के साथ तीन विकेट लेने वाले मयूर तिवारी मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed