{"_id":"663a692747916b94db076ddb","slug":"yadav-clan-reached-to-vote-talked-about-victory-etawa-news-c-12-knp1075-676009-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वोट डालने पहुंचा यादव कुनबा, जीत की कही बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वोट डालने पहुंचा यादव कुनबा, जीत की कही बात
विज्ञापन
देश से प्यार करने वाले इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेंगे : अक्षय
सैफई। सैफई के अभिनव विद्यालय के बूथ पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पत्नी के साथ में वोट डालने पहुंचे फिरोजाबाद से सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा देश को प्यार करने वाले इंडिया गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। उन्होंने कहा स्थानीय विकास, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के लिए एमएसपी बड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा 400 पार का बीजेपी का नारा फेल हो चुका है। 80 जिताओ, भाजपा हटाओ का नारा सफल होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
इस बार सब एक हैं, बड़ी जीत होगी : अभयराम यादव
सैफई। मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने भी मंगलवार को मतदान किया। मतदान केंद्र के बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पूरा परिवार एक है। परिवार के साथ ही अन्य सीटों पर भी समाजवादी पार्टी बड़ी जीत हासिल करेगी। अभयराम यादव मुलायम सिंह से छोटे और शिवपाल सिंह यादव से बड़े हैं। वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। धर्मेंद्र यादव उनके बेटे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
चार जून को इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार : अभिषेक
जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक अंशुल यादव ने भी अभिनव विद्यालय में लगभग 10 बजे मतदान किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैनपुरी लोकसभा के रुझान आएंगे डिंपल यहां से चार लाख वोटों से जीत होगी। भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठे हैं। इस बार जनता संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को वोट कर रही है। चार जून को जब परिणाम आएंगे, उसमें इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।