फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Written on the wall  Betu love you, don't be like dad, then the young man committed suicide by hanging himself

UP: दीवार पर लिखा- बेटू लव यू...पापा जैसा न बनना, फिर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान, मौत से पहले की बेटे से बात

Thu, 18 Jan 2024 05:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jan 2024 05:23 AM IST
सार

Banda News: कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक लॉज में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने बेटे से फोन पर बात की। साथ ही, कमरे की दीवार पर लिखा कि बेटू लव यू...पापा जैसा न बनना।

विज्ञापन
Written on the wall  Betu love you, don't be like dad, then the young man committed suicide by hanging himself
lodge suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में लॉज के कमरे की दीवार पर बेटू लव यू, अपने पापा की तरह कभी मत बनना लिखकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कुमार लॉज के कमरे में फतेहपुर के दतौली गांव निवासी सोम प्रकाश उर्फ सोनू (34) ने चादर से पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह 10 बजे के करीब लॉज कर्मी कल्लू उनके कमरे की सफाई करने के लिए गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

विज्ञापन
Trending Videos

लॉज मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह धक्का मारकर दरवाजा खोला और शव को फंदे से उतारा। पुलिस को बेड पर सुसाइड नोट भी पड़ा मिला। यह नोट पुत्र को संबोधित है। नीचे अपने पिता और ससुर का मोबाइल नंबर भी लिखा है।

विज्ञापन

सुबह 10 बजे सोनू ने रूम बुक किया था
सुसाइड नोट में लिखे मोबाइल नंबर से पुलिस ने मृतक के पिता व ससुर को जानकारी दी। लॉज मैनेजर अनवर ने बताया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे सोनू ने रूम बुक किया था। दिन भर बाहर रहने के बाद रात में वह सोने आए थे। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

इकलौता बेटा था, ढाई साल से नहीं गया था घर
पिता रजवंत सिंह ने बताया कि सोनू उनका तीन पुत्रियों में इकलौता पुत्र था। बाहर रहकर किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता था। ढाई साल से घर नहीं आया था। उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। घर में उसकी पत्नी पिंकी, एक पुत्र बेटू व दो पुत्रियां परी व प्रिया हैं। मौसेरे भाई दिवाकर ने बताया कि सुसाइड की वजह भी नहीं पता। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

लिखा...जान नहीं दे पा रहा, भगवान हिम्मत दे मुझे
बेटू लव यू, अपने पापा की तरह कभी मत बनना। चलता हूं बेटू, पिछले चार दिन से भगवान से सिर्फ एक ही बात कही है कि चाहे कुत्ते की जिंदगी देना, लेकिन मेरे बेटू के पास ही रखना। बेटू जान नहीं दे पा रहा हूं, भगवान हिम्मत दे मुझे। दे मुझे।

सोनू के साले अमित ने लगाए हैं गंभीर आरोप
लॉज में खुदकुशी के प्रकरण पर मौके पर पहुंचे सोनू के साले अमित ने उस पर गंभीर आरोप लगाए। अलिहा गांव निवासी अमित सिंह ने बताया कि ढाई साल से सोनू किसी लड़की के चक्कर में था। अपने परिवार का भी ध्यान नहीं दे रहा था। एकदम संबंध खत्म कर लिए थे।

मौत से पहले की थी बेटे से बात
बताया जा रहा है कि मंगलवार को सोनू ने अमित को फोन किया था। अपने बेटे बेटू से बात कराने के लिए कहा था। उन्होंने बेटे से बात भी कराई थी। उसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed