{"_id":"6990e088871365642208fe73","slug":"write-clear-answers-to-get-good-marks-in-hindi-kanpur-news-c-362-1-lu11014-141679-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हिंदी में अच्छे अंक पाने के लिए लिखें स्पष्ट उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हिंदी में अच्छे अंक पाने के लिए लिखें स्पष्ट उत्तर
विज्ञापन
कानपुर। इंटर हिंदी की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उत्तर स्पष्ट, व्यवस्थित और व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करने से परीक्षक पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और अंक मिलने की संभावना बढ़ जाती है। उत्तर में तार्किक प्रवाह बनाए रखें और विषय से भटकने से बचें।
लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता आशीष कुमार त्रिवेदी ने बताया कि गद्य एवं काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही उत्तर लिखें और रचनात्मक लेखन जैसे निबंध या पत्र में प्रस्तावना, मुख्य भाग और निष्कर्ष की स्पष्ट रूपरेखा अवश्य रखें। उत्तर हमेशा संतुलित लिखें और शीर्षक, प्रस्तावना, मुख्य भाग और निष्कर्ष का क्रम सही रखें।
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि उत्तर लिखते समय उदाहरण और उपयुक्त संदर्भ शामिल करने से उत्तर अधिक प्रभावशाली बनता है। विद्यार्थी समय का सही प्रबंधन करें और परीक्षा में मनोयोग के साथ प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दें। नियमित अभ्यास और प्रश्नों की समीक्षा से परीक्षा में आत्मविश्वास बढ़ता है और अंक सुनिश्चित होते हैं।
विज्ञापन
इन बातों का भी रखें ध्यान
1. महत्वपूर्ण शब्दों व वाक्यों को अंडरलाइन करें, इससे उत्तर आकर्षक और स्पष्ट बनता है।
2. मात्राओं और वर्तनी की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें, अशुद्धियों से अंक कटते हैं।
4. दोहा और सोरठा में मात्राएं लगाना न भूलें, इससे पूर्ण अंक मिलते हैं।
5. मुहावरे, लोकोक्तियां, वाक्यांश के लिए एक शब्द, वाक्य शुद्धि, पर्यायवाची, विलोम आदि का नियमित अभ्यास करें, ये प्रश्न सीधे अंक दिलाते हैं।
6. लेखक/कवि परिचय में साहित्यिक परिचय, प्रमुख रचनाएं, भाषा-शैली और साहित्यिक योगदान अवश्य लिखें।
7. गद्य-पद्य के बहु विकल्पीय प्रश्नों की गहन तैयारी करें, ये आसानी से अंक दिलाने वाले प्रश्न होते हैं।