फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Wow! What is Ghaus Mrtba Ai Bala thy ... "

‘वाह! क्या मरतबा ऐ गौस है बाला तेरा...’

Sat, 23 Jan 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
'Wow! What is Ghaus Mrtba Ai Bala thy ... "

‘वाह क्या मरतबा ऐ गौस है बाला तेरा, ऊंचे-ऊंचों के सरों से कदम आला तेरा।’ हजरत बड़े पीर साहब गौस-ए-आजम की याद में शुक्रवार को जुमे की नमाज बाद शहर के कई इलाकों से जुलूस-ए-गौसिया निकला।

विज्ञापन


इसमें काफी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। आल इंडिया सुन्नी जमीअतुल उलेमा और अंजुमन गौसिया के बैनर तले कर्नलगंज तिकुनिया पार्क से शहर का परंपरागत जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया।
विज्ञापन


अंजुमन गौसिया के महासचिव नफीस नूरी ने जुलूस का संचालन किया। बिलग्राम शरीफ के हाफिज सैयद ताहिर मियां और शहरकाजी मौलाना रियाज अहमद हशमती ने जुलूस की कयादत की। रास्ते भर जुलूस पर फूलों की पंखुड़ियों से बारिश की गई। जुलूस का कर्नलगंज नीली पोश रोड, कागजी मोहाल, बेकनगंज, चमनगंज, नई सड़क, बेकनगंज रेडीमेड मार्केट में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम एसोसिएशन के महासचिव हाजी अब्दुल हसीब, आल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद वसीक बरकाती की अगुवाई में इस्तकबाल किया गया। जुलूस में सब्ज परचम और नातों से बड़े पीर साहब को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

इसमें मोहम्मद सुलेमान वारसी, मुफ्ती इलियास खां नूरी, मौलाना जलील हशमती, मुफ्ती नकीबुर्रहमान, मौलाना कारी इकबाल, मौलाना मुर्तजा, डॉ. मुस्तफा तारिक, इरफान अंसारी, तौहीद आलम बरकाती मौजूद रहे। बाबूपुरवा आजाद पार्क से अंजुमन सीखो सिखाओ, अकीदा बचाओ ने जुलूस-ए-गौसिया निकाला। सरपरस्ती मौलाना रियाज और सदारत सगीर बरकाती ने की। बाकरगंज बाबा कुटी किदवई नगर की गौसिया मस्जिद में जुलूस पहुंचा, यहां असर की नमाज हुई।

अजीतगंज होता हुआ जुलूस बेगमपुरवा में समाप्त हुआ। इसमें विधायक अजय कपूर, मोहम्मद हसन रूमी, शमीम सिद्दीकी, अनवर बेग, मोहम्मद अकील शानू, मोहम्मद नईम शेरू, नौशे खान, अफसर अली, तनवीर अहमद गुलाम गौस मौजूद रहे। विजय नगर से जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया, जो कि शास्त्री नगर होकर विजय नगर मस्जिद में खत्म हुआ।

इसमें अब्दुल सलाम जाफरी, शेरू खान, अनीस वारसी, पप्पू यादव, हरिप्रताप सिंह, मोहम्मद शकील, जाकिर हुसैन, श्रीप्रकाश यादव, अब्दुल कलाम, चांद बाबू, मोहम्मद इलियास मौजूद रहे। अंजुमन गुलामान-ए-गरीब नवाज ने रानीगंज काकादेव स्थित मस्जिद से जुलूस निकाला।


कारी मुबीन अहमद मुशाहिदी, मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी, हाफिज फैसल जाफरी, हाफिज इमरान हशमती, असीमुर्रहमान, जुगनू, मोहम्मद इकरार, गुलाम सरवर, नसीम बरकाती मौजूद रहे। इसके अलावा कल्याणपुर, कर्नलगंज, बाबूपुरवा, जूही लाल कालोनी, शारदा नगर, जाजमऊ से भी जुलूस निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed