फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers protest outside three factories demanding wage hike

Kanpur News: वेतन वृद्धि के लिए तीन फैक्टरियों के बाहर श्रमिकों का हंगामा

Sat, 16 May 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Workers protest outside three factories demanding wage hike
फोटो- खानचंद्रपुर रोड स्थित फैक्टरी के बाहर श्रमिकों को समझाती पुलिस। संवाद
रनियां (कानपुर देहात)। वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रनियां, रायपुर व विसायकपुर स्थित तीन फैक्टरियों के श्रमिकों ने हंगामा किया। अधिकारियों, फैक्टरी प्रबंधन से घंटों वार्ता हुई। इसके बाद मजदूर काम पर लौटे।
विज्ञापन

रनियां की अधिकांश फैक्टरियों का समय सुबह आठ और नौ बजे का है। शुक्रवार को सबसे पहले रायपुर स्थित राकेश मसाला फैक्टरी में काम पर पहुंचे मजदूरों ने गेट के बाहर खड़े होकर वेतन वृद्धि की मांग शुरू कर दी। करीब 200 श्रमिक आधे घंटे तक मांगों पर अड़े रहे। सूचना सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता, सीओ सदर संजय सिंह, सहायक श्रमायुक्त राम आशीष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता की। इसके बाद मजदूरों को शासन से निर्धारित वेतन दरें पढ़कर सुनाई गईं। प्रबंधन ने कहा कि सभी श्रमिकों को नियमानुसार वेतन मिल रहा है। आगे भी इसी तरह मिलता रहेगा। इसके बाद करीब साढ़े नौ बजे श्रमिक काम पर लौट गए।
विज्ञापन

इसी बीच 9:20 बजे विसायकपुर स्थित वैभव एडिबल फैक्टरी में मजदूरों के गेट पर हंगामा करने की जानकारी अधिकारियों को मिली। यहां करीब 150 मजदूर गेट के बाहर वेतन बढ़ोतरी की मांग करते मिले। श्रमिकों ने ओवरटाइम का दोगुना भुगतान व अन्य सुविधाओं की मांग की। अधिकारियों और प्रबंधन के समझाने और मांगें माने जाने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद श्रमिक काम पर लौटे। इसी दौरान खानचंद्रपुर मटियामऊ रोड स्थित ट्राइडेंट ऑटो पार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में करीब 400 मजदूरों ने वेतन वृद्धि व अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वेतन संबंधी मांगों के साथ पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था, कैंटीन सुविधा तथा वाहनों की पार्किंग के लिए छायादार टिनशेड बनाए जाने की मांग उठाई। काफी संख्या में कर्मचारी सड़क पर खड़े रहे। इससे आवागमन में लोगों कुछ देर के लिए परेशानी उठानी पड़ी। यहां पहुंचे सीओ सदर संजय सिंह, सीओ ट्रैफिक संजय गुप्ता, थानाध्यक्ष भोगनीपुर सतीश सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पल्लवी सिंह ने फैक्टरी प्रबंधन से वार्ता कराई। कर्मचारियों के सामने लिखित तौर पर मांगें मान लिए जाने पर कर्मचारी दोपहर 12 बजे काम पर लौटे। इधर एक साथ तीन फैक्टरियों में विरोध प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कई बड़ी फैक्टरियों के बाहर पुलिस नजर बनाए रही।

शासन से जो भी वेतन दर निर्धारित की गई है, उसके अनुसार ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा। मजदूरों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश, बोनस और ओवरटाइम का भुगतान दिया जाएगा। कुछ देर बाद सभी काम पर लौट आए थे। - प्रमोद कुमार, जीएम, ट्राइडेंट ऑटो पार्ट्स




फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों में वेतन को लेकर भ्रम की स्थितियां हैं। समझाने पर उनका भ्रम दूर हो जाता है। राकेश मसाला और ट्राइडेंट ऑटो पार्ट्स, वैभव एडिबल में मजदूरों को शासन की ओर निर्धारित वेतन लिस्ट दिखाने के बाद सभी सहमत हुए। इसके बाद श्रमिक फैक्टरियों में काम पर लौटे हैं। - राम आशीष, सहायक श्रमायुक्त

फोटो- खानचंद्रपुर रोड स्थित फैक्टरी के बाहर श्रमिकों को समझाती पुलिस। संवाद

फोटो- खानचंद्रपुर रोड स्थित फैक्टरी के बाहर श्रमिकों को समझाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed