फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers and employees will get 16 thousand outstanding PF

16 हजार श्रमिक-कर्मचारियों को मिलेगा बकाया पीएफ

Sat, 06 Dec 2014 02:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 06 Dec 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
Workers and employees will get 16 thousand outstanding PF
उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल के 16 हजार से अधिक श्रमिक-कर्मचारियों को उनका बकाया करीब 63 करोड़ रुपये पीएफ मिल सकेगा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने पीएफ कार्यालय और कताई मिल प्रशासन को पीएफ वापसी करने के लिए मिलकर फार्मूला तय करने के निर्देश दिए हैं। बता दें की कानपुर स्थित मुख्यालय समेत प्रदेश की 11 कताई मिलें 2011 से बंद हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार कताई मिलों को फिर से चलाने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सरकार ने इटावा स्थित कताई मिल को 80 करोड़ रुपये में बेच दिया है और इस रकम से अन्य 10 मिलों को चरण बद्घ तरीके से चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने हाल ही में 17 नवंबर को जारी अनुपूरक बजट में कताई मिलों की सुरक्षा, इनके बैंक खातों को चलाने के लिए करीब 79 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएफ कार्यालय के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जब सरकार ने अनुपूरक बजट में कताई मिलों की सुरक्षा व खाता संचालन के लिए बजट की घोषणा की तो जिला प्रशासन से संपर्क करके बताया गया कि इन बंद हो चुकी मिलों पर विभाग का 63 करोड़ रुपये से अधिक पीएफ बकाया है।
बिना पीएफ दिए मिल चलाना संभव नहीं हो सकेगा। इन मिलों में 16 हजार से अधिक श्रमिक-कर्मचारियों का करोड़ों पीएफ बकाया है।
इसके बाद जिला प्रशासन ने अवगत कराया कि सरकार ने इटावा की कताई मिल को बेचकर 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है।
रिकवरी अफसर एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को कमिश्नर मो. इफ्तेखारुद्दीन की अध्यक्षता में कताई मिल प्रशासन और विभाग की बैठक बुलाई गई थी।
इसमें कमिश्नर ने कताई मिल  प्रशासन और पीएफ कार्यालय को सामंजस्य के साथ बकाया पीएफ भुगतान के लिए फार्मूला तय करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी निर्देश दिए हैं कि श्रमिकों-कर्मचारियों को जल्द से जल्द बकाया भुगतान का कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed