फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women tried to commit suicide for toilet

टॉयलेट न बनवाने पर की आत्महत्या की कोशिश

Sat, 23 Sep 2017 03:39 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 23 Sep 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Women tried to commit suicide for toilet
मधू - फोटो : अमर उजाला
घर में शौचालय न बनवाए जाने से नाराज बिठूर की एक महिला खुदकुशी करने पनकी नहर पहुंच गई। नहर में कूदने वाली थी कि वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला की काउंसिलिंग कर पति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


मंधना बुराहा निवासी अजय उर्फ टिंकू ट्रक चालक है। परिवार में पत्नी मधु और दो बच्चे हैं। मधु के घर में शौचालय नहीं है। उसने शौचालय बनवाने के लिए पंचायतीराज विभाग में आवेदन किया था। शौचालय बनवाने के लिए उसे छह हजार रुपये मिल भी गए। इस पर उसने गड्ढा खुदवाया और मौरंग व गिट्टी भी मंगवा ली।
विज्ञापन


मधु का आरोप है कि पति ने दो दिन पहले काम कर रहे लेबरों को भगा दिया। इसके बाद शौचालय के लिए मिली रकम से चार हजार रुपये लेकर चला गया। शुक्रवार को इसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद मधु जान देने पनकी नहर पहुंच गई। वह पुलिया पर खड़ी थी कि तभी यहां रहने वाले शंभू ने उसे देख लिया और अन्य लोगों की मदद से उसे बचा लिया। सिपाहियों ने महिला को समझाने के बाद पति को बुलाया। पति शौचालय बनाने के लिए राजी हुआ, तब वह उसके साथ घर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed