फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Women thrashed BJP Mandal President with slippers, also made a video after beating him due to election fever

Fatehpur: BJP मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा, चुनावी खुन्नस के चलते पीटवाकर वीडियो भी बनाया

Tue, 08 Aug 2023 06:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 08 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

Fatehpur Crime: प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रधान व भोला के बीच विवाद चुनावी रंजिश का है।

विज्ञापन
Women thrashed BJP Mandal President with slippers, also made a video after beating him due to election fever
बीजेपी मंडल अध्यक्ष को महिलाओं ने चप्पलों से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में चुनावी खुन्नस के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष को घेरकर एक पक्ष के लोगों ने सोमवार शाम पीटा। इसके बाद महिलाओं से चप्पल और डंडों से पिटवाकर वीडियो बनवाया। मंडल अध्यक्ष के बीच बचाव में आए परिजनों से भी मारपीट हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। आंबी गांव निवासी भोला लोधी भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने ने बताया कि प्रधान उमाशंकर से चुनावी रंजिश है। प्रधान समर्थक सुरेंद्र लोधी सपा समर्थक है। वह शाम को घर की ओर जा रहा था। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी का प्रचार भी कर रहा था।
विज्ञापन

इसी खुन्नस में रास्ते में सुरेंद्र लोधी, शिवकरन, राजेंद्र, वीरेंद्र ने उसे पकड़ लिया। लाठी डंडे से पीटा। इसके बाद महिलाओं को बुलाया। सुरेंद्र ने गुत्थमगुत्था कर उसे रोड पर गिरा दिया। उसे दो महिलाओं से सुरेंद्र ने डंडे और चप्पलों से पिटवाया। महिलाओं से पिटवाने का वीडियो बनाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा
उसकी ओर महिलाओं को जान-बूझकर धकेला। यह भी वीडियो में कैद हुआ है। किसी तरह वह जान बचाकर घर की ओर भागा। दूसरे पक्ष के आठ से 10 लोग लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, तमंचा लेकर दौड़ते आए। उसके बीच बचाव में आए भाई श्रीराम, भतीजे दिलसेन, भाई सुदामा की पत्नी सीमा,गर्भवती बहू नीलम को पीटा।

भतीजे की बाएं हाथ की हड्डी टूटी है
पुलिस को सभी के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस सुरेंद्र लोधी, शिवकरन, राजेंद्र, वीरेंद्र पर ही मुकदमा दर्ज किया है। घटना में भतीजे दिलसेन के बाएं हाथ की हड्डी टूटी है। मारपीट में दूसरे पक्ष के सुरेंद्र को भी चोट आई है। सुरेंद्र की तहरीर पर भोला व उसकी पत्नी गीता, भतीजा दिलसेन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रधान व भोला के बीच विवाद चुनावी रंजिश का है। बता दें कि आंबी ग्राम पंचायत में अभिषेक लोधी पंचायत सहायक पद पर कार्यरत हैं। पंचायत सदस्य पद पर नवीनीकरण होना है।

पंचायत सहायक के पद पर भी चल रही थी तनातनी
बैठक में सदस्यों के अलावा कई महिलाएं और पुरुष इकट्ठा हुए थे। सदस्यों के रोकने पर बैठक में हंगामा हुआ था। इसी बीच भोला और सुरेंद्र लोधी पक्ष की महिलाओं के बीच गाली-गलौज भी हुआ था। लोगों ने बीच- बचाव कर मामला शांत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed