फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women suicide in fatehpur

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा महिला का शव ताे उड़ गए डॉक्टरों के होश, पैर में लिखी थी ये बात

Fri, 08 Mar 2019 11:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
women suicide in fatehpur
मृतका के घर पसरा सन्नाटा
ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर फतेहपुर में एक महिला ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने पैर में आत्महत्या की वजह लिखी। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। 
विज्ञापन


बांदा जिले के छापर गांव की लक्ष्मी (30) की शादी करीब दस साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर मोहल्ला निवासी घनश्याम से हुई थी। पति की आठ माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिटायर्ड ससुर हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से बहू तनाव में रहती थी। वह किसी काम से घर के बाहर गए थे।
विज्ञापन

महिला के पैर में लिखी था कुछ खास

पत्नी भगवती घर के बरामदे में बैठी थी। पौत्र स्कूल से घर आया। वह मां लक्ष्मी को देखने कमरे में पहुंचा तो चीखते हुए बाहर आया। उसकी चीख से पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा बहू फांसी पर लटक रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने साड़ी के फंदे से लक्ष्मी का शव उतारा।

लक्ष्मी के बाएं पैर में लिखा था कि वह अपनी जान सास-ससुर की वजह से दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। महिला के जेठ शिवाकांत लखनऊ में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं। वह लखनऊ में रहते हैं। लक्ष्मी की बहन रजोल ने बताया कि लक्ष्मी ने मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष के आने के बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed