{"_id":"6ad8b0080c016a4635008a16","slug":"brutality-against-young-man-after-hitting-him-they-placed-him-on-the-roof-of-car-and-drove-around-for-1-5-km-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख डेढ़ किमी. तक दौड़ाया, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख डेढ़ किमी. तक दौड़ाया, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत
Wed, 21 Oct 2026 06:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:00 PM IST
सार
Kanpur News: हनुमंत विहार निवासी युवक दशहरा मेला देख कर लौट रहा था। पीटने के बाद कार से टक्कर मारी, फिर हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए। घटना सीसी कैमरों में कैद हुई।
विज्ञापन
युवक को दी दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार में दशहरा मेला देख कर लौट रहे युवक की पुरानी रंजिश में हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले कार से टक्कर मारी, इसके बाद मारपीट कर उसे गाड़ी की छत पर रख पर हाथ खिड़कियों के शीशे में फंसा दिए। डेढ़ किलोमीटर तक इलाके में तेज रफ्तार कार दौड़ाते रहे। इसके बाद एक ट्रेडिंग कंपनी के पास फेंक कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से घायल को निजी अस्पताल ले गए, जहां से हैलट रवाना किया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। घटना के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, जिनमें एक कार तेजी से दौड़ती नजर आ रही है, छत पर एक युवक फंसा हुआ है। पुुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
हनुमंत विहार क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैन का काम करते थे। परिवार में पत्नी रीना और दो बच्चियां सीवी, ईशानी और बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर सिंह और बड़े भाई कुलदीप सिंह भदौरिया हैं। पिता राम शंकर सिंह ने बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल से विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस पाले थे। मंगलवार रात बीरू क्षेत्र में आयोजित दशहरा का मेला देख कर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में मेवालाल अपनी कार से आया, उसमें राजवीर व 3 अन्य उसके साथी बैठे थे।

Trending Videos
उन्होंने बीरू को रोक कर मारपीट कर दी। बीरू बच कर भागा तो कार से उड़ा दिया। इसके बाद छत पर रख कर उसके दोनों हाथ आगे की खिड़कियों में फंसाकर शीशे लॉक कर दिए। गलियों में घुमाते हुए ले गए, अचानक कार के शीशे खोल उसे राजेंद्र नगर में अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद कार भी चढ़ाई। मौके से गुजर रहे इलाके के देवेंद्र सिंह चौहान ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में सभी अस्पताल लेकर पहुंचे वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
दो दर्जन सीसी कैमरों में रिकॉर्ड घटना फिर भी लीपापोती करती रही पुलिस
अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दम भरने वाली पुलिस पूरे मामले में लीपापोती करती रही। आरोपी बीरू को कार की छत पर रख कर दौड़ाते रहे, इस दौरान एक भी पुलिस कर्मी घटना नहीं देख पाया। हद तो तब हो गई जब घटना दो दर्जन से अधिक सीसी कैमरों में कैद हुई, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ना तो दूर परिजनों की शिकायत पर एफआईआर तक नहीं की, बल्कि थानाध्यक्ष यह कहते नजर आए कि हो सकता है कि कार से टक्कर हुई हो, चालक को पता ही न हो कि कोई छत पर है। इसके बाद परिजन बिफर गए, शव लेकर घर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की गई।

जहानाबाद में मिली लोकेशन
जिस कार से टक्कर मारी गई वह मेवालाल की है। घटना के वक्त वह कार में भी सवार था। पुलिस ने जब कार नंबर और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह फतेहपुर के जहानाबाद में निकली।
अंगुलियां तक पिच्चा हो गईं
बीरू से हुई बर्बरता उसके शव में देखी जा सकती है। बीरू के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। शीशे से दबे रहने के चलते उसकी दोनों हाथ की अंगुलियां पिच्चा हो गई थीं।