फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women murder accused arestted

मौसी की हत्या में पकड़ा गया आरोपी

Wed, 10 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात Updated Wed, 10 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
women murder accused arestted
 थाना क्षेत्र के गांव धनीरामपुर में तीन दिन पहले हुई अपनी ही मौसी की हत्या करके फरार चल रहे आरोपी को मंगलवार को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते चले कि रूरा थानाक्षेत्र के धनीपुर में तीन दिन पूर्व प्रदयुम्न उर्फ राजू ने अपनी मौसी रेनू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से राजू फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने शीघ्र ही हत्यारोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

  मंगलवार को रूरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिगांई चौराहे से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर एवं चार कारतूस समेत राजू को पकड़ लिया। पुलिस हिरासत में मौजूद राजू ने बताया कि पिता जगदीश नारायण तिवारी ने 14 बीघे जमीन एवं रूरा के डेरापुर रोड स्थित मकान का आधा हिस्सा मृतका रेनू के नाम कर चुके थे। उसने कोर्ट में बैनामा निरस्तीकरण का मुकदमा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

  कानपुर के पनकी स्थित मकान जिसमें आरोपी वर्तमान में परिवार समेत रह रहा है। वह मकान भी उसके पिता मृतका रेनू के नाम करना चाहते थे। जिससे नाराज हो आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया । थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed