{"_id":"5cdd6c9abdec2207571f53a2","slug":"women-illegal-relationship-with-two-men-and-one-day-she-found-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों से थे महिला के अवैध संबंध, पैसाें के लिए दोनों को बनाया शिकार फिर एक दिन जंगल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों से थे महिला के अवैध संबंध, पैसाें के लिए दोनों को बनाया शिकार फिर एक दिन जंगल में मिली लाश
Thu, 16 May 2019 07:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधा में महिला का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार है। पुलिस ने खुलासा किया कि अवैध संबंधों में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दो लोगों ने महिला की हत्या की थी।
बीती 15 अप्रैल को कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंधा के जंगल में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त कपड़ों और फोटो के आधार पर माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूदामऊ निवासी प्रकाश पुत्र खेमकरन ने पत्नी सुदामा देवी (45) के रूप में की थी। प्रकाश ने दावा किया था कि 11 अप्रैल को सुदामा घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं पहुंची।

चाकू से गोदकर बेरहमी से की गई थी हत्या
15 अप्रैल को उसने सुदामा की गुमशुदगी की रिपोर्ट माधौगंज थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस कार्यालय में आयोजित वार्ता में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुं . ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में जांच शुरू हुई।
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि माधौगंज के तिकुनिया पार्क निवासी अरविंद राठौर और रूदामऊ निवासी शेखर शुक्ला पुत्र बृजबिहारी ने मिलकर सुदामा की हत्या चाकू से गोदकर की थी। पुलिस ने अरविंद राठौर को गिरफ्तार कर लिया जबकि शेखर अभी फरार है।

सुदामा दोनों प्रेमियों से आए दिन रुपये की मांग करती थी
एसपी ने बताया कि पूछताछ में अरविंद ने बताया कि सुदामा के अवैध संबंध शेखर और अरविंद राठौर से थे। सुदामा दोनों आरोपियों से आए दिन रुपये की मांग करती थी। साथ ही रुपये न देने पर बदनाम करने की बात कहती थी।
इसी से परेशान होकर दोनों ने मिलकर सुदामा की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव वैन से ले जाकर जंगल में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि अरविंद राठौर वैन चलाता है, जबकि शेखर मजदूरी करता है। अरविंद की निशानदेही पर वैन भी पुलिस ने बरामद कर ली है। घटना स्थल से पुलिस को अरविंद और शेखर शुक्ला के आधार कार्ड भी मिले हैं।