फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women create an uproar for the second consecutive day over the removal of the liquor shop.

Kanpur News: शराब ठेका हटाने को लेकर दूसरे दिन भी महिलाओं का हंगामा

Sat, 04 Jul 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women create an uproar for the second consecutive day over the removal of the liquor shop.
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के बंजारा डेरा बुधेड़ा में स्कूलों के बीच संचालित शराब ठेका हटाए जाने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी महिलाओं ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस के ठेका हटवाने के आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुईं। महिलाओं ने शनिवार सुबह तक ठेका न हटने पर तहसील दिवस में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बंजारा डेरा बुधेड़ा में शुक्रवार सुबह 10 बजे खुले देसी शराब ठेका को बंद करवाने के लिए गांव की रजनी देवी, गीता, रेखा, चंपा देवी, मीरा, पुष्पा देवी, सीमा देवी, विमला, भाग्यश्री सहित 50 महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने बताया कि शराब ठेका आलमपुर ग्राम पंचायत के नाम से दर्ज है। इसके बाद भी इसका संचालन उनके गांव में किया जा रहा है। ठेका गांव स्थित इंटर कॉलेज व परिषदीय विद्यालय के बीच में पड़ता है। इससे सुबह शाम स्कूल आने जाने के दौरान बच्चों पर प्रभाव पड़ रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को भी इस मार्ग से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस में शिकायतें की लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से उन लोगों मजबूरन विरोध प्रदर्शन करना पड़ा था। इधर शुक्रवार को महिलाओं के पहुंचने पर सिकंदरा थानाध्यक्ष जर्नान प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उनके ठेका हटवाने के आश्वासन के बाद दोपहर दो बजे के करीब महिलाएं शांत हुईं। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि नाराज महिलाओं को शांत करवा दिया गया है। शराब ठेका को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed