फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women are making rounds of Govindnagar police station to register a report of chain theft

Kanpur News: चेन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को गोविंदनगर थाने के चक्कर काट रहीं महिलाएं

Wed, 02 Jul 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women are making rounds of Govindnagar police station to register a report of chain theft
कानपुर। रथ यात्रा की भीड़ में शनिवार को चेन चोरी होने की शिकायत लेकर पीड़ित महिलाएं गोविंदनगर थाने के चक्कर काट रही हैं। उनका आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन


यात्रा में शामिल हुई आर्यनगर निवासी रेखा अरोड़ा और गोविंदनगर छह-ब्लॉक निवासी शिखा सरीन समेत चार महिलाओं की चेन टूट गई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने यात्रा में शामिल दो महिलाओं को संदिग्ध मानकर उनकी तलाशी कराई। एक के पास चेन के दो टुकड़े मिल गए जो दूसरी महिला भक्त की थी। इसके बाद यात्रा में शामिल लोगों ने दोनों महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों महिलाओं को कुछ घंटे बाद थाने से छोड़ दिया। वहीं, गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया आरोपी महिला के पास से जिस महिला की चेन मिली थी, उसने रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया था। इसके चलते दोनों आरोपी महिलाओं को नाम पता नोट कर जाने दिया गया था। अन्य महिलाओं की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed